वार्ड-38 की जन समस्याओं के निदान के लिए जनता कार्यालय का हुआ उद्घाटन

मुजफ्फरपुर : शहर के वार्ड नंबर-38 में जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को जनता के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान जनता कार्यालय में वार्ड की समस्याओं का स्थायी समाधान के लिए बैठक हुई।

जिसमें जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच विस्तार से चर्चा की गई। वार्ड-38 की पार्षद शबाना प्रवीण ने वार्डवासियों को जनसमस्याओं का स्थायी समाधान के लिए पूरी तरह से आश्वस्त किया।

उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं को चयनित कर इसका जल्द समाधान किया जाएगा। पार्षद पति एकबाल कुरैशी ने कहा कि राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से वंचित लोगों को जल्द से जल्द अवगत कराकर लाभ दिलाया जाएगा।

इसको प्राथमिकता में रखा गया है। वहीं वार्ड नंबर-38 की चर्चित कृष्णा बम मौके पर पहुंचकर कहा विगत कई वर्षो से वार्ड पार्षद द्वारा जनहित के सभी कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी वे वार्ड की जनता की समस्याओं का हल कराने के लिए उचित कदम उठाएंगे।

इस मौके पर चर्च के पादरी जगदीश मसीह, मौलाना इश्तियाक साहब, डॉ.फरीद आलम, अभय ठाकुर, शिरीष, राजेश, रंजीत मांझी, फूल बाबू, नौशाद अहमद, रफत अली जिन्नाह, चांद सरदार, अशोक, संतोष वर्मा, राजू मसी, नंद किशोर गुप्ता, रसीद समेत वार्ड के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading