मुजफ्फरपुर : दुबई में पांच साल पहले से’लिब्रेटी फुटबॉल मैच के आयोजन के नाम पर शहर के का’रोबारी विक्रम कुमार से एक क’रोड़ रुपये की ठ’गी कर ली गई। उनकी मुंबई में शिपिंग कं’टेनर की एक कंपनी है। इसका कार्यालय बीबीगंज के आनंदपुरी मोहल्ला में विक्रम कुमार के आवास पर है। उन्होंने सदर थाने में ए’फआईआर द’र्ज क’राई है।
इसमें मुंबई के व्यवसायी हेमेंद्र आर्यन, उसकी पत्नी गीतांजलि सिन्हा, मधुसूदन राजगोपालन, रितेश रावल, कनन शिवा सुब्रमण्यम और आमिर सैयद वारसी को ना’मजद किया है।
नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि ए’फआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। विक्रम ने पुलिस को बताया कि व्यापार के सिलसिले में हेमेंद्र आर्यन व अन्य आ’रोपितों से मिलना-जुलना होता था।
आरोपितों ने कहा कि दुबई में सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच का आयोजन कराना है। इसमें पैसे लगाइए, अच्छा मुनाफा दिलाएंगे। एक से आठ जनवरी 2017 तक सभी आरोपित आनंदपुरी स्थित विक्रम के कार्यालय आए।
क्रिस्टोफर डेविड किंग्समैन नामक विदेशी शख्स से फोन पर बात कराई। किंग्समैन ने पूंजी लगाने के लिये कहा। नौ जनवरी 2017 को एग्रीमेंट हुआ। इसमें निर्णय हुआ कि इसके बाद 11 जनवरी 2017 को चेक से एक करोड़ रुपये दे दिया गया।
11 अक्टूबर 2017 तक मासिक किश्त के रूप में 6.9 लाख रुपये दिए गए। इसके बाद रुपये देने से इंकार कर दिया गया। एग्रीमेंट के मुताबिक ब्याज सहित एक करोड़ रुपये से अब चार क’रोड़ रुपये हो चुके हैं। तगादा करने पर जान मारने की ध’मकी दी जा रही है।


