बैंकों के निजीकरण के खिलाफ 30-31 जनवरी को रहेगी हड़ताल, हड़ताल से चार दिन बंद हो जाएंगे बैंक

मुजफ्फरपुर : ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों व बैंकों के निजीकरण के खिलाफ 30-31 जनवरी को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। हड़ताल होने पर लगातार चार दिन बैंक बंद हो जाएंगे। 28 और 29 जनवरी को अंतिम शनिवार व रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। हड़ताल होने पर 30- 31 को भी कामकाज ठप रहेंगे।

इसके लिए एआईबीईए के जेनरल सेक्रेटरी सीएच वेंकटाचलम की ओर से सभी बैंक संघों को पत्र लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि मांगों को लेकर 30 व 31 जनवरी को बैंकों की हड़ताल होगी। इधर, बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी संगठन की बैठक हुई। इसमें एआईबीओसी के राष्ट्रीय सलाहकार सुनील कुमार ने भाग लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading