छपरा में अनियंत्रित स्कॉर्पियो तालाब में घुसी, डूबने से दो लोगों की मौ’त

छपराः बिहार केछपरा में हादसा में दो युवकों की मौत हो गई. दरअसल एक स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर तालाब में घुस गया. इसके बाद इसमें सवार दो युवक वाहन में ही फंसे रह गए और पानी के अंदर डूब गए. काफी देर तर पानी के अंदर डूबे रहने से दोनों की मौत हो गई. यह घटना डोरीगंज थाना क्षेत्र के दफदरपुर गांव की है. ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

Thumbnail imageपरिजनों ने बताया ब्रेक फेल होने के कारण पोखरे में डूब गई

मृतक के परिजन ने बताया कि स्कार्पियो का ब्रेक फेल हो गया था. इसलिए गाड़ी में पोखरे में जा घुसी. अचानक से पानी में गाड़ी चले जाने के कारण उस पर सवार युवक कुछ समझ नहीं पाए और वाहन में ही फंसे रह गए. ज्यादा देर तक वाहन से नहीं निकल पाने के कारण तालाब में डूब कर दोनों युवकों का दम घुट गया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तालाब से दोनों को निकाला और दोनों के परिजन को सूचना दी. फिर स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को छपरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.डाॅक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित किया

छपरा सदर अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के महरौली गांव निवासी विकास कुमार और पंकज कुमार के रूप में हुई. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों युवक स्कॉर्पियो में सवार थे और इनकी स्पीड काफी तेज थी. इस कारण यह वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठे और गाड़ी सीधे तालाब में उतर गई. दोनों युवकों की तालाब में डूबने से मौत हो गई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.