नवादा में ट्रक की च’पेट में आने से 2 किसानों की मौ’त

नवादा : बिहार के नवादा जिले में दो किसानों को ट्रक ने रौंद दिया. हादसा तब हुआ जब किसान अपने खेत से सब्जियां तोड़कर मुरैना गांव से नवादा बाजार की ओर जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों किसानों की मौके पर ही तत्काल मौत हो गई.

Thumbnail imageनवादा में सड़क हादसा

मृतक किसानों की पहचान की जा चुकी है. मुरैना गांव निवासी किशोरी सिंह और राकेश रविदास के रूप में दोनों किसानों के शवों की शिनाख्त की गई है. पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया. ट्रक ड्राइवर और ट्रक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. चर्चा है कि ट्रक का ड्राइवर भागने में सफल रहा है. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

दो किसानों की दर्दनाक मौत

हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहर पर हुआ था. दोनों किसानों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है. दोनों के ऊपर घर चलाने की जिम्मेदारी थी. घर के मुखिया के चले जाने से परिवार अनाथ हो गया. स्थानीय लोगों ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है. इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है.

अंडर कन्स्ट्रक्शन रोड पर रफ्तार बनी जानलेवा

बता दें कि नवादा में अक्सर ही लोग रोड हादसे में जान गंवा रहे हैं. पुलिस और प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है. सड़कों पर क्षमता से अधिक रफ्तार में गाड़ी चलाने वाले, ओवर लोड ट्रकों पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है. इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं. बड़ा सवाल ये है कि किसानों के परिजनों का भरण पोषण कैसे होगा? अभी तक इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading