मुजफ्फरपुर : मिड-डे-मील के लिए पीवीसीएस करेगी सब्जी आपूर्ति

मुजफ्फरपुर: मिड-डे-मील के लिए सब्जियों की आपूर्ति पीवीसीएस (प्राथमिक सब्जी सहयोग समिति) करेगी। इसको लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। अगले सप्ताह से कुढ़नी और औराई प्रखंड से इसकी शुरुआत होगी। बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी फेडरेशन लिमिटेड पटना के राज्य प्रबंधक विकास कुमार बरियार ने पत्र जारी किया था, जिसमें तिरहुत सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड मोतिहारी के अध्यक्ष सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी से सब्जी आपूर्ति करने में सक्षम समितियों के नाम की सूची मांगी गई थी।

आखिर बच्चों के भविष्य के साथ क्यों हो रहा खिलवाड़, मिड डे मील योजना में हो  सुधार - why is playing with the future of children Mid day meal plan should  beबताया गया था कि पीएम पोषण योजना के तहत पीवीएस द्वारा सरकारी विद्यालयों में संचालित मिड डे मील में सब्जियों की आपूर्ति करनी है। वैसी समितियों की सूची देने को कहा गया था, जो अपने-अपने क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में चल रहे मिड डे मील के लिए सब्जियों की आपूर्ति समय से कर सकें। साथ ही समितियां कितने विद्यालयों में सब्जी आपूर्ति करने में सक्षम हैं, इसकी सूची मांगी गई थी।

जिले से 14 प्रखंडों में क्रियाशील पीवीसीएस की सूची वेजफेड को भेजी गई थी। वहां से प्रथम चरण में औराई और कुढ़नी प्रखंड का चयन किया गया है। जिला सहकारिता कार्यालय से सभी पीवीसीएस की समितियों के अध्यक्ष, प्रबंधक और बीसीओ को वहां के बीईओ के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading