विवाहिता की ला’श मिली:कमरे में फं’दे से झूल रहा था श’व, पुलिस ने कहा- फां’सी लगाकर सु’साइड कर लिया

नालंदा में रविवार की शाम संदिग्ध अवस्था में घर से एक विवाहिता का शव पुलिस ने बरामद किया है। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव का है। मृतका रौशन कुमार की पत्नी नेहा कुमारी (22) है। रविवार रात पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर आई।

कमरे में फंदे से झूल रहा था शव, पुलिस ने कहा- फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया |  Dead body of married woman found in Nalanda, police said - committed suicide  by hanging -मृतका के परिजन ने बताया कि घर के सभी सदस्य काम को लेकर रविवार की सुबह बाहर गए हुए थे। शाम के वक्त जब घर लौट कर आए तो देखा कि कमरे के अंदर नेहा कुमारी फंदे से झूल रही है। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।

विवाहिता ने आत्महत्या क्यों की?, इस मामले का खुलासा नहीं हो सका। साल 2019 में हरनौत थाना क्षेत्र के बस्ती गांव निवासी स्वर्गीय ब्रह्म देव साव की पुत्री नेहा कुमारी की शादी नूरसराय थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव निवासी रोशन कुमार से हुई थी। इस दौरान 2 पुत्री ने जन्म लिया। हालांकि दोनों की मौत हो चुकी है। एक बच्ची की मौत ठंड लगने से हो चुकी है। जबकि दूसरे बच्ची की मौत सोने के दौरान रजाई ढके रहने के दौरान सांस रुकने से हो गई है।

नूरसराय थाना अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि फांसी लगाकर विवाहिता ने आत्महत्या की है। मायके वालों को इसकी जानकारी दे दी गई है। आवेदन मिलने के उपरांत पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में पुलिस जुटी हुई है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading