मदरसा के हॉस्टल में अ’गलगी:बिजली की चिंगारी से लगी आ’ग, कपड़े का गो’दाम ज’लकर रा’ख

खगड़िया : जिले के गोगरी थाना क्षेत्र स्थित गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 स्थित मोहम्मदिया अरबिया मदरसा के छात्रावास गोगरी बाजार के दूसरी मंजिल स्थित एक कपड़ा गोदाम में आग लग गई। जिससे घंटों अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना रविवार देर शाम की है। स्थानीय लोगों की मानें तो पहले ऊपरी मंजिल से धुआं निकला फिर धीरे-धीरे आग की लपटें तेज होती चली गई। इस भयानक आग की लपटे देखकर अग्निशामक सेवा केंद्र को सूचित किया गया, लेकिन गाड़ी लेट से पहुंची। तबतक स्थानीय लोगों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास जारी रहा।

बिजली भी काट दी गई। जिसके कारण अंधेरा पसर गया। घनी आबादी के कारण अग्निशामक कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अग्नि शमन गाड़ी का पानी खत्म हो गया तो मदरसा और जामा मस्जिद का जेनरेटर चालू कर मोटर से अग्निशमन वाहन में पानी भरा गया। इस दौरान करीब दो घंटे बाद बड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। बताया जाता है कि इस अग्निकांड में लाखों रुपए क्षति हुई है।

हालांकि, आग से क्षति का आकलन किया जा रहा है। जबकि पिडित परिवार इस सदमे से बेहोश हैं। घटना की जानकारी मिली तो मौके पर प्रशासनिक टीम पहुंचकर आग की घटना की जांच पडताल करने में जुट गई। बताया जाता है कि मदरसा के ही जमीन पर बने छात्रावास के ऊपरी मंजिल पर एक किराएदार का कपड़ा का गोदाम है।

रविवार को कमरे में रहने वाले सख्श ताला लगाकर अपने कपड़ा की खरीदारी के लिए कलकत्ता के लिए निकल गए थे। जिन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि बंद कमरे के भीतर शायद शाॅर्ट सर्किट से आग लगी है। हालांकि की आग लगने की घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जाता है कि जिसने वह कमरा किराए पर ले रखा है, वह घूम घूमकर कपड़ा बेचने का काम करता है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading