नवादा में बारात में आए युवक की ह’त्या, खेत से सं’दिग्ध हा’लत में श’व ब’रामद

नवादा: बिहार के नवादा में  संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद किया गया है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई है. बारात में आए युवक की खेत से संदिग्ध अवस्था में शव मिला, जिसके बाद शादी के उत्सव का माहौल मातम में बदल गया. यह पूरा मामला नवादा जिले के वारिसलीगंज थानाक्षेत्र के सोनवर्षा गांव का है. मृतक की पहचान भगवानपुर गांव निवासी पिंकू कुमार पिता शिवानंदन प्रसाद के रूप में हुई है. मृतक सोनवर्षा निवासी प्रकाश माहतो के यहां बारात में आया था.

Nawada Crime News: नवादा में बारात में आए युवक की हत्या, खेत से संदिग्ध हालत  में शव बरामद, youth-beaten-to-death-in-nawadaमौसेरे भाई की शादी में गया था युवक

मृतक पिंकू कुमार के भाई श्रवण कुमार ने बताया कि भगवानपुर निवासी उनके मौसेरे भाई की शादी थी और बारात सोनवर्षा गांव से आई थी, शादी की अगुआई हमने ही की थी. जब भगवानपुर से बाराती आई तो कुछ लोग मेरे घर में भी ठहरे थे. भाई पिंकू कुमार से रात में बात भी हुई थी कि सभी लोग ठीक से सो गए, तो उन्होंने बोला हां सभी ठीक से सो गए हैं. फिर उन्हें आधी रात में फोन किया तो उनका फोन लगना बंद हो गया.

जिसके बाद मुझे शक हुआ. जब खोजने निकले तो गांव के खेत में उनका शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ. शव को देखकर लगता है कि भाई के साथ बहुत मारपीट की गई थी जिससे पूरे शरीर में जख्म के निशान थे. वहीं शव मिट्टी में आधा धंसा हुआ था.

शादी में मचा कोहरम

मृतक के भाई का कहना है कि शव पर एक भी कपड़ा नहीं था. उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि पहले पिटाई की गई फिर शव को घसीटा गया है. मृतक का एक जगह मोबाईल मिला और उससे कुछ दूर संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोलाहल मच गया.

घटना की सूचना वारिसलीगंज थाने को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं वारिसलीगंज पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. हत्या हुई है लेकिन घटना किस कारण और कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद पता चलेगा. बहरहाल कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है. आगे आवेदन के आधार पर जांच की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading