Union Budget 2023: ‘आम बजट से सभी तबकों के लोगों को मिलेगा लाभ’- नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा

पटना: केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से पूर्व देश के लिए आम बजट पेश कर दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट पेश किया. आम बजट से बीजेपी उत्साहित है और पार्टी द्वारा देश के सर्वांगीण विकास के लिए बजट को हथियार करार दिया है.

Vijay Kumar Sinha: कौन हैं विजय कुमार सिन्हा? जिन्होंने फ्लोर टेस्ट से कुछ  मिनट पहले स्पीकर पद से दिया इस्तीफा - who is vijay kumar sinha bihar  assembly speaker who resigns beforeलोकसभा चुनाव से पहले पूर्ण आम बजट पेश किए गए है. निर्मला सीतारमण ने लोकलुभावन बजट पेश कर जहां आम लोगों को टैक्स में राहत देने की कोशिश की है. अब सात लाख से कम आदमनी वालों को कोई टैक्स नहीं लगेगा. वहीं किसानों और गरीबों की भी चिंता की गई है. आम बजट पर बीजेपी के नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है.बजट पर बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया

बिहार बीजेपी के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने आम बजट को सभी तबकों के कल्याण करने वाला बजट बताया है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस विजन के साथ इस बजट को लाया गया है, उसका लाभ सभी को मिलेगी, खासकर टैक्स स्लैब जो बढ़ाया गया है, उससे मध्यमवर्गीय परिवार को फायदा होगा. गांव, गरीब, किसान, महिला सभी को इस बजट के माध्यम से सरकार लाभ पहुंचाने का काम करेगी.

तेजस्वी पर विजय सिन्हा का हमला

तेजस्वी यादव के बजट पर दिए बयान को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, तेजस्वी यादव जब से सरकार में आए हैं वह लगातार अपना फायदा देखने का काम कर रहे हैं. वह फिर से चाहते हैं कि भ्रष्टाचार की गंगोत्री बिहार में बहे और उसको लेकर वह काम भी कर रहे हैं.

लेकिन केंद्र सरकार सभी योजनाओं में डीबीटी सिस्टम लाई है. यही कारण है कि उन लोगों का कुछ चल नहीं रहा है, जो लोग भ्रष्टाचार की बात ही सिर्फ सोचेंगे, उन्हें इस बजट में वास्तव में कुछ नहीं दिखेगा. इसीलिए ऐसे लोगों की बात हमसे मत कीजिए. हम यह कहना चाहते हैं कि केंद्र सरकार ने जो आम बजट पेश किया है. वह सभी तबकों के लिए फायदेमंद होगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading