नालंदा: बिहार के नालंदा में कई घरों में आग लग गई. हादसे में आसपास के कई घर चपेट में आ गए, जिससे उन घरों में रखे हुए सामान जलकर राख हो गए हैं. जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे लोग सफल नहीं हो पाए. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकलकर्मियों को बुलाया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
कई घरों में लगी आग
हरनौत प्रखंड स्थित तेलमर गांव में काली स्थान के पास एक घर में आग लग गई. जिसे देखते ही देखते आसपास के कई घरों में आग फैल गई. वहां से लगी आगी को देखकर लोग अफरातफरी मच गई. हादसे की जानकारी थाना पुलिस ने वरीय पदाधिकारी को इस बात की सूचना दी गई. तभी मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया.
आग पर पाया काबू
स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्रामीण वकील यादव के घर में डीजल-पेट्रोल का भंडारण होता था. वहां से कई लीटर डीजल और पेट्रोल को अवैध तरीके से बेचता था. इसी वजह से आशंका है कि अगलगी की घटना भी इसी वजह से हुई होगी. जिससे अगल-बगल के कई घर उस आग के लपेटे में आ गए. घर में रखे हुए कई महंगे सामानों के साथ अनाज, कपड़े, कुछ जरुरी कागजात भी जल गए हैं. घटना की सूचना पाकर पहुंची अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने घंटेभर मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है.



