पहली बीबी की र’हस्यमय मौ’त… दूसरी भाग गई, तीसरी की ह’त्या का आ’रोप

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद से एक पति की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है। शादीशुदा शख्स की कहानी अजीबोगरीब है। शख्स की पहली बीवी की मौत हो गई। दूसरी बहनोई संग भाग गयी। वहीं तीसरी बीवी की उसी शख्स ने हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को भी जला दिया। मामला औरंगाबाद के गोह प्रखंड में उपहारा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव का है। शख्स का नाम सुबेलाल पासवान है।

सुबेलाल पर आरोप है कि उसने दहेज के लिए साजिश के तहत अपनी तीसरी बीवी चंद्रावती देवी की हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने की नियत से शव को जला दिया। स्थानीय लोग सुबेलाल को पत्नियों का ‘सीरियल किलर’ बताते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबेलाल के पास कोई भी पत्नी ठहरती नहीं है। पत्नियों की या तो रहस्यमय मौत हो जाती है या फिर पत्नी भाग जाती है।

आरोपी हत्यारा पति फरार

मामले में पुलिस मृतका की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उपहारा थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि थाने में परिजनों ने आवेदन दिया है।आवेदन में मृतक की मां कुसमी देवी ने कहा है कि उन्होने अपनी बेटी चंद्रावती की शादी 4 वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज के साथ सुबेलाल से की थी। सामर्थ्य के हिसाब से दान-दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिन तक सबकुछ ठीक रहा। उसके बाद सुबेलाल मेरी बेटी को पैसे और दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। जब पैसे नहीं मिले तब सुबेलाल पासवान ने गुरूवार को मेरी बेटी की हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया।

दूसरी पत्नी भाग गई

मामले में पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सुबेलाल की पहले भी एक पत्नी की संदिग्ध मौत हुई थी। लोगों को आशंका है कि सुबेलाल पत्नियों की हत्या कर देता है फिर दूसरी शादी कर दहेज वसूलता है। दूसरी पत्नी को सुबेलाल का साथ पसंद नहीं आया और वो दूसरे के साथ भाग गई। गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

हत्या आरोपी सुबेलाल पासवान की पहली शादी 2002 में गोह मुख्यालय के पुनदौल निवासी गया पासवान की पुत्री लालती देवी से हुई थी। लालती देवी से एक पुत्री प्रीति कुमारी का जन्म 2003 में हुआ था। उसके बाद अचानक उसकी मौत 2004 में हो गई थी। आरोपी सुबेलाल ने पहली पत्नी मरने के पश्चात दूसरी शादी गोह के तेयाप गांव निवासी जलेंद्र पासवान की पूत्री ममता कुमारी से की थी।

तीसरी पत्नी की हत्या

शादी के कई महीने बाद आरोपी सुबेलाल ने अपनी पत्नी ममता कुमारी को गुजरात के दमन में रखने लगा। वहां एक निजी कंपनी में काम कर अपनी पत्नी के साथ रहा था। वहां भी पत्नी के साथ मारपीट करता था। पत्नी तंग आकर अपने बहनोई के भाई के साथ भाग कर चली गई। उसके बाद आरोपी ने तीसरी शादी 2018 में पटना जिले के सिंगोड़ी थाना क्षेत्र के जानपुर गांव निवासी भगवान दयाल पासवान की पुत्री चन्द्रावती कुमारी के साथ की। सामर्थ्य के अनुसार उसे दान दहेज भी मिला। आरोप है कि दहेज लोभी पति ने एक साजिश के तहत चंद्रावती की हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने को लेकर शव को जला दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading