मुजफ्फरपुर: नगर थाना के ब्राह्मण टोली मोहल्ला में रविवार को दो पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। इस संबंध में कंचन देवी ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटी के साथ घर में थी।
इसी दौरान आधा दर्जन आरोपित घर में घुसकर मारपीट करने लगे। विरोध करने पर बेटी के साथ अभद्रता की। इसमें दोनों मां-बेटी घायल हो गई। नगर थानेदार ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस टीम छानबीन के लिए ब्रह्मणटोली पहुंची थी। महिला के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है।





