पटना में रविवार-सोमवार रात सिलेंडर के धमाके से कदमकुआं का बड़ा हिस्सा हिल गया। धमाके की गूंज इसलिए भी ज्यादा थी, क्योंकि एक संकरी गली में ब्लास्ट हुआ। इस धमाके में एक की मौत हो चुकी है। चार घायलों को PMCH में भर्ती कराया गया है।
घटना नाला रोड पेट्रोल पंप से सटी अमरूदी गली में हुई। धमाके के कारण पेट्रोल पंप के कर्मी भी डर गए। सोमवार को दिन में इस घटना को लेकर हंगामा शुरू हो गया। नाला रोड में सोमवार दोपहर बाद पेट्रोल पंप के आसपास लोग जमकर हंगामा कर रहे हैं।





