मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच से बाइक चो’री के आ’रोप में पि’टाई

मुजफ्फरपुर: एसकेएमसीएच स्थित बर्न वार्ड के पास सोमवार को मरीज के परिजन की बाइक चोरी कर भाग रहे. युवक को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे थाने ले गई। पूछताछ में उसकी पहचान सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय मनदीप कुमार के रूप में हुई है।

बाइक चोरी के उस्तादों पर पुलिस का कहर, चार मोटरसाइकिलों के साथ दो बंदी -  Swatva Samachar
एसकेएमसीएच पुलिस चौकी के इंचार्ज आदित्य कुमार ने बताया कि पूर्व चंपारण के केसरिया के संजय कुमार बेटे का इलाज कराने आए थे। परिसर में बाइक लगाकर डॉक्टर के पास चले गए। इस दौरान बाइक लेकर एक युवक भागने लगा। असंतुलित होकर कुछ ही दूरी पर वह नाले में बाइक समेत गिर गया। इसपर लोगों ने उसे पकड़ लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading