औरंगाबाद: बाप रे बाप! प’त्थर के उ’ड़ गए प’रखच्चे, न’क्सलियों ने रची थी बड़ी सा’जिश

औरंगाबाद: नक्सलियों के खात्मे को लेकर औरंगाबाद के मदनपुर के विभिन्न पहाड़ी क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया। खार खाए नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमले की योजना बना ही रहे थे कि इसकी भनक पुलिस को लग गई। एसपी स्वप्ना मेश्राम ने बताया कि स्थानीय सूत्रों से ये सूचना मिली थी। मदनपुर के पचरुखिया और उसके आसपास क्षेत्रों में नक्सलियों की ओर से सुरक्षाबलों पर हमला करने की साजिश रची जा रही थी।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएसपी (अभियान) मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई। एसटीएफ, लोकल पुलिस और गया के 159वीं वाहिनी सीआरपीएफ के जॉइंट टीम को लगाया गया। पचरुखिया पहाड़, शिकारी कुआं और इसके आसपास के क्षेत्रों में नक्सलियों के विरुद्ध संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। छिपा कर रखे गए विस्फोटक सामग्री और प्लास्टिक के डिब्बे में कारतूस को बरामद किया गया। जिसमें एसएलआर 7.2 के 1011 कारतूस, 5.56 इंसास के 1168 कारतूस, 12 किलो का एक आईईडी बरामद किया गया, जिसे जंगल में नष्ट कर दिया गया।


एसपी ने बताया कि जब्त सामग्रियों की सूची तैयार कर मदनपुर थाने लाया गया। इस संबंध में मदनपुर में सात नामजद अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी अभियान से नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा हुआ है। उन पर अंकुश लगाए जाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है। ये तब तक जारी रहेगा, जब तक जंगली क्षेत्रों से नक्सलियों का खात्मा न कर दिया जाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.