कुएं में मिली म’हिला की ला’श, हा’थ पै’र बां’धकर फें’का,ह’त्या करने की आ’शंका

नालंदा में गुरुवार को एक महिला की लाश कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला जिले के बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीपुर गांव के डगरा खंधा स्थित एक कुएं का है। फिलहाल, महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान और हत्या के मामले की वजह तलाशने में जुटी हुई है।

Nalanda:कुएं में मिली महिला की लाश, हाथ पैर बांधकर फेंका, गला घोंट हत्या  करने की आशंका - Nalanda Dead Body Of A Woman Found In A Well Thrown With  Her Hands Andबता दें कि ग्रामीण जब बुधवार को खेत की ओर गए थे। तभी उन्हें कुंए से आ रही दुर्गंध महसूस हुई। कुएं में जाकर झांककर देखा तो एक महिला की लाश पानी में उपलाया मिला। इससे तेज दुर्गंध निकल रही थी। इसके बाद ग्रामीणों ने इस बात की सूचना बिंद थाना पुलिस को दी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश को पानी भरे कुंए से बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिला के गले और हाथ-पैर में रस्सी बंधी हुई थी। इससे ग्रामीण यह आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि किसी ने उसकी रस्सी से गला घोंट हत्या कर दी है और लाश को कुएं में लाकर फेंक दिया है।


वहीं बिंद थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया, ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि कुएं में महिला की लाख फेंकी हुई है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लाश को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस महिला की पहचान में जुटी हुई है, शव देखने से प्रतीत होता है कि हत्या कहीं और कर लाश को यहां लाकर फेंक दिया गया है। महिला शादीशुदा है, जिसकी उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच है। आसपास के थानों में इस बात की सूचना दे दी गई है। वहीं, महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading