पत्नी की ह’त्या के आ’रोप में पति गि’रफ्तार, मोबाइल लू’ट के दौरान मा’री थी गो’ली

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में महिला की गोली मारकर हत्या मामले में एक नया ट्विस्ट सामने आया है. शुक्रवार को बखरी थाना अंतर्गत जोकियाही पुल के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधियों के द्वारा मोबाइल छीनने के दौरान नोकझोंक में मोना रानी नाम की महिला की गोली मारे जाने की खबर सामने आई थी. अब इस मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश रचने के आरोप में पति प्रशांत कुमार जो बलिया थाना क्षेत्र के बरबीघी गावं का रहने वाला है, उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Thumbnail imageपति ने रची हत्या की साजिश

महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आपसी झगड़े के बाद पति ने बदमाशों को पैसे देकर उसकी हत्या करा दी है. वहीं इस पूरी घटना को लूट का रूप देने की कोशिश की गई है. बताया जा रहा है कि पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा और गली गलौज से परेशान होकर पति ने यह षड्यंत्र रचा और महिला की हत्या कराई है. बता दें कि शुक्रवार को अपराधियों ने दीनदहाड़े बाइक पर अपने पति और बच्चे के साथ जा रही एक महिला के कान की नीचे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.


खगड़िया के अपराधियों को हत्या की सुपारी

गौरतलब हो कि मोबाइल लूटने के दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया. इस संबंध में घटना होते ही एसपी के निर्देशानुसार पुलिस टीम के द्वारा करवाई शुरू की गई. इस पूरे मामले को लेकर बताया जा रहा है कि पति प्रशांत ने ही पत्नी के मृत्यु का साजिश रचि और उसको मारने के लिए खगड़िया के व्यक्ति के साथ पैसे की डील की गई थी. इस मामले में बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि इस महिला के पति प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपना अपराध भी स्विकार कर लिया है. फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.