मुजफ्फरपुर में रिस्पेशन पार्टी में 200 लोगों के बीच फा’यरिंग, युवक को लगी गो’ली

बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश के बावजूद बिहार में हर्ष फायरिंग पर रोक नहीं लग पा रही। मुजफ्फरपुर में सैकड़ों लोगों की भीड़ में हर्ष फायरिंग हुई। इसमें एक गोली स्थानीय उमेश पासवान के पैर में गई। लोगों उसे आननफानन में SKMCH में भर्ती करवाया। उसका इलाज चल रहा है। घटना तुर्की ओपी क्षेत्र के खरौनाडीह गांव की है।

Bihar:मुजफ्फरपुर में रिस्पेशन पार्टी में 200 लोगों के बीच फायरिंग, युवक को लगी  गोली - Bihar: Firing Among 200 People At Reception Party In Muzaffarpur,  Youth Shot - Amar Ujala Hindi News Liveआर्केस्ट्रा देख रहा था उमेश पासवान 
स्थानीय लोगों का कहना है कि मेडिकल स्टोर संचालक बबन चौधरी ने रविवार देर रात अपने घर पर रिस्पेशन पार्टी थी। इसमें आर्केस्ट्रा आयोजन करवाया गया था। करीब 200 से अधिक लोग पार्टी में आए थे। इसी दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे। उमेश पासवान वहीं खड़ा होकर आर्केस्टा देख रहा था। अचानक एक गोली उसके पैर लग गई। गोली लगते ही पार्टी में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

हर्ष फायरिंग करने वाले तलाश जारी
मामले में DSP पश्चिमी अभिषेक आनन्द ने कहा कि तुर्की ओपी इलाके में हर्ष फायरिंग की घटना हुई। इसमें एक युवक को गोली लगी है। हर्ष फायरिंग करने वालों की पहचान की जा रही है। बबन चौधरी से भी पूछताछ की जा रही है। स्थानीय थानेदार को निर्देश दिया गया है कि इस मामले की जांच की जा रही है। आर्केस्ट्रा के लिए परमिशन लिया गया था या नहीं? हर्ष फायरिंग करने वाले कौन थे? इन सब मामलों को देखा जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading