नालंदा: छह माह की बच्ची का अ’पहरण, मां को चकमा देकर घर के बाहर से उठा ले गई शा’तिर महिला

नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र बस पड़ाव के समीप से एक शातिर महिला घर के बाहर से अबोध बच्ची को लेकर फरार हो गई। अगवा बच्ची चुनमुन बिंद अभी छह माह की है। बच्ची की मां सावित्री देवी ने बताया कि वह घर के बाहर दरवाजे के समीप बैठकर बच्ची खिला रही थी। इसी दौरान एक महिला बच्ची को खेलते देख वहां आकर बैठ गई और बच्ची को दुलारने लगी। अनजान शातिर महिला ने बताया कि वह बिंद बाजार में किराए के मकान पर रहती है।

Bihar:नालंदा में छह माह की बच्ची का अपहरण, मां को चकमा देकर घर के बाहर से उठा  ले गई शातिर महिला - Kidnapping Of Six Months Old Girl From Outside The House

सावित्री देवी ने बताया कि शातिर महिला ने बातों में उलझाकर उससे घनिष्ठता कर ली। कुछ देर बाद उसने बच्ची को गोद में ले लिया और उसके साथ खेलने लगी। इसी दौरान कुछ काम से दो मिनट के लिए घर के अंदर गई और जब वह बाहर आई तो देखा कि महिला बच्ची लेकर लापता हो गई। उसने महिला के बारे में इधर-उधर पता किया, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। बच्ची के लापता होने से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। वहीं, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि पीड़ित परिजन ने शिकायत में अज्ञात महिला पर झांसा देकर बच्ची को लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है। बच्ची कि बरामदगी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाले जा रहे हैं। बच्ची को जल्द ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading