चिराग पासवान और मायावती के नाम पर अ’श्लील गीत गाना इस भोजपुरी सिंगर के लिए पड़ा भारी, SSP ने दिया एफआईआर करने का आदेश

बिहार पुलिस हेडक्वार्टर से इस बार होली पर अश्लील भोजपुरी गीतों और किसी चर्चित हस्ती के नाम पर गाना गाने को पाबंदी लगा दी है। इसको लेकर सभी जिला मुख्यालय में आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसके बाद भी लोकप्रियता पाने के लिए भोजपुरी गायकों द्वारा लगातार ऐसे गाने रिलीज किए जा रहे हैं।

भोजपुर जिले में भी एक ऐसा मामला सामने आया है। यहां होली के मौक पर गाने के माध्यम से राजनेताओं को अपमानित करना स्थानीय कलाकार प्रमोद प्रेमी एवं गीतकार मनीष गौरी के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। देश के दिग्गज नेताओं का नाम लेकर अश्लील गीत गाने के मामले में आरा के सदर एएसपी हिमांशु ने मामले की जांच कर दोनों कलाकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

मायावती और चिराग का नाम लेकर गाया था गाना, पार्टी ने की शिकायत

इस मामले में लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान एवं बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने स्थानीय कलाकार प्रमोद प्रेमी और गीतकार मनीष गौरी पर आपत्तिजनक गायकी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग भोजपुर एसपी से की थी। इसके लिए उन्होंने लिखित शिकायत करते हुए कहा कि प्रमोद प्रेमी द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में गीत के माध्यम से बसपा नेत्री मायावती एवं लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान समेत कई अन्य राजनेताओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर जनमानस की भावना को ठेस पहुंचाया गया है।

उन्होंने इस मामले में एसपी से विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन मिलने के बाद मामले पर संज्ञान लेते हुए एएसपी हिमांशु ने मामले की जांच कर दोनों कलाकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।बता दें कि भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी ने अपने गाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू यादव, चिराग पासवान, मायावती समेत कई नेताओं का नाम लिया है। गाने के बोल हैं चोली बेचे चिराग पासवान। उल्लेखनीय है कि प्रमोद प्रेमी इससे पहले भी नेताओं का नाम लेकर गाना गा चुके हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.