केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार को दं’गाइयों का समर्थक कहा, ज’मकर किया जुबानी ह’मला

बेगूसराय: बेगूसराय जिले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार की सरकार को दंगाइयों का समर्थक करार दिया है। साथ ही साथ उन्होंने कहा, नीतीश की सरकार एक तरफ जहां दंगाइयों की सहायता से अपनी रैली सफल बनाना चाहती हैं, वहीं बिहार के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना सामने आई है कि सरकारी रैली को लेकर विश्वविद्यालय की परीक्षा तक को स्थगित कर दिया गया।

Giriraj Singh taunt on opposition unity said Nitish Kumar is also a big  game changer but the post of PM is not vacant in the country - गिरिराज सिंह  का विपक्षी एकतावहीं, दूसरी ओर उन्होंने कहा कि आज एक तरफ जहां बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। वहीं, अपराधियों का काम सरकारी तंत्र के द्वारा किया जा रहा है और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर लाठीचार्ज जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि एक वह दृश्य होता है, जब अमित शाह की रैली जहां होती है वहां से दंगाई दुम दबाकर भाग जाते हैं। वहीं, नीतीश कुमार की जहां रैली होती है, वहां आतंकियों और दंगाइयों को समर्थन करने वाले लोग जमा होकर रैली को सफल बनाते हैं।
आज भले ही बिहार में विकास का दावा किया जा रहा हो, लेकिन परिस्थितियां लोगों के सामने हैं और जनता सारी बातों को महसूस कर रही है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर बेगूसराय में हैं, जहां उन्होंने हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं से आक्रांत परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना भी दी। साथ ही साथ विकास कार्यों का जायजा भी लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading