बेगूसराय में हुए मुखिया ह’त्याकांड का मेन शू’टर पंजाब से गि’रफ्तार, साढ़े तीन लाख में हुई थी ह’त्या की डील

बेगूसराय. बीते दिनों पंचायत के मुखिया वीरेंद्र शर्मा चर्चित हत्याकांड का मेन शूटर कुख्यात बुग्गी ठाकुर को बेगूसराय पुलिस और बिहार एसटीएफ की टीम ने पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि इस कुख्यात किलर ने वीरेंद्र शर्मा की हत्या की थी।  इसके लिए पूर्व मुखिया महफूज अंसारी ने दिल्ली में इस हत्या को लेकर डील किया था। साढ़े तीन लाख में मुखिया के मर्डर का डील हुआ था।। इसको लेकर इसके हाथ में ₹65000 भी दिया गया था।

उन्होंने कहा कि लल्लन महतो और रणधीर महतो ने महफूज अंसारी के साथ इसका डील करवाया था। बता दें कि बूगी ठाकुर बेगूसराय का टॉप मोस्ट क्रिमिनल था। इसने अपने बॉस छोटे महतो सहित चार लोगों की हत्या का स्वीकारोक्ति बयान पुलिस के सामने दिया है। वह पुलिस को चकमा देकर मुखिया की हत्या करने के बाद दिल्ली में जाकर छुप गया था। इधर जब बेगूसराय पुलिस की टीम इसे दबोचने के लिए दिल्ली रवाना हुई तो इसे पुलिस के निकलने की भनक लग गई थी।  इसके बाद वहां से भागकर चंडीगढ़ के रास्ते मोहाली पहुंचा।

जहां छात्रों के बीच पीजी में रह रहा था बीते 4 दिनों से बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ की टीम इसकी लगातार रेकी रही थी और शनिवार की रात पीजी में इसे दबोच लिया। फिलहाल बेगूसराय पुलिस ने टॉप मोस्ट अपराधी की गिरफ्तारी के बाद राहत की सांस ली है साथ ही आगामी दिनों में होने वाला कई कल गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading