दिल्ली की दिलरुबा पर आया युवक का दिल, बच्चों समेत घर बीवी को घर से निकाला….

बांका: बिहार में बांका जिले के एक युवक ने दिल्ली की दिलरुबा के लिए अपनी पत्नी और दो बच्चों को घर से निकाल दिया। दिलरुबा के प्रेम में पागल युवक को न मंडप में पत्नी को दिए सात वचन याद आए और न बच्चों से मोह जागा। पीड़ित पत्नी की ​शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बांका के थाना परिसर में पीड़िता सीमा।यह कहानी बांका जिले के असौता गांव की है। 30 वर्षीय पीड़िता सीमा ने बताया कि सात साल पहले उसकी शादी रामचंद्र पासवान से हुई थी। घर की आर्थिक स्थित बेहद खराब थी, इसलिए उसे गुजर-बसर करने के लिए दुख झेलने पड़े। इस बीच उसके दो बच्चे- अनुराग और रागिनी भी हो गई। अभी अनुराग तीन साल और रागिनी एक साल की है।सीमा के मुताबिक, तीन साल पहले रामचंद्र काम की तलाश में दिल्ली गया। बीच-बीच में वह घर आता रहता था। दिल्ली जाने के दो-तीन महीने के बाद ही रामचंद्र ने घर खर्च के लिए रुपये देने बंद कर दिए। पत्नी और बच्चों को फोन कर हाल-चाल लेना भी बंद कर दिया। शुरुआत में सीमा को लगा कि रामचंद्र काम ज्यादा होने की वजह से फोन नहीं कर पाता है।

पत्नी ने किया विरोध तो पति ने बेरहमी से की पिटाई

सीमा को बाद में पता चला कि उसके पति रामचंद्र का दिल्ली में किसी सोनाक्षी नाम की लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। सीमा ने इसका विरोध किया। फोन पर दोनों की बहस भी हुई। एक सप्ताह पहले रामचंद्र घर आया। सीमा की बेरहमी से पिटाई की और फिर दोनों बच्चों और पत्नी सीमा को घर से बाहर निकाल दिया।

रामचंद्र ने सीमा को घर लौटकर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने सोमवार को पति रामचंद्र पासवान के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading