विजय सिन्हा के आगे झुके नीतीश ! सदन में बोले सीएम…. मंत्री इसरायल मंसूरी पर लगे ह’त्या मामले की होगी जांच

पटना. नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री इसरायल मंसूरी पर लगे एक हत्या के मामले की जांच को लेकर सीएम नीतीश ने आश्वासन दिया है. उन्होंने बिहार विधानसभा में बुधवार को कहा कि मंत्री के खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं उससे जुड़े मामले की जांच होगी. इसके पहले मंत्री पर लगे हत्या के कथित आरोप को लेकर विपक्ष ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा किया.

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इसरायल मंसूरी पर लगे हत्या के आरोप को सदन में उठाया. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर के कांटी में हुई हत्या में इसरायल मंसूरी का नाम आया है. उनके खिलाफ इस मामले को लेकर पिछले कई दिनों से सब ओर चर्चा है. लेकिन मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. उन्होंने कागज दिखाते हुए कहा कि नीतीश कुमार आखिर क्यों नहीं अपने आरोपित मंत्री को बर्खास्त कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि एक ओर नीतीश कुमार कहते हैं कि हम ना तो किसी को बचाते हैं और ना ही किसी को फंसाते हैं. उसके बाद भी उनके हत्या आरोपित मंत्री खुले आम घूम रहे हैं. किसी में हिम्मत नहीं है कि उन्हें छू ले.

विजय सिन्हा सहित भाजपा के कई सदस्यों ने इस मुद्दे पर नीतीश सरकार के खिलाफ सदन में जमकर आरोप लगाए. आरोपों को झेलते सीएम नीतीश ने अंततः खुद सदन में उठकर कहा कि मंत्री के खिलाफ जांच होगी. उन्होंने कहा कि हम कागज पढ़े हैं, हमने जांच करने को कहा है ,जांच होगी. हालांकि नीतीश के इस आश्वासन के बाद भी विजय सिन्हा ने सवाल दागा कि जब मंत्री के खिलाफ जांच की बात अब की जा रही है तो आखिर इतने दिनों से जांच क्यों नहीं कराई गई. हत्या का यह मामला 15 दिनों से ज्यादा पुराना है लेकिन मंत्री अब तक खुलेआम घूम रहे हैं.

दरअसल, मुजफ्फरपुर में 9 फरवरी को कांटी थर्मल पावर के समीप धरना पर बैठे युवक की हत्या हुई थी. आरोप है कि मंत्री इसरायल मंसूरी ने हत्या की साजिश रची थी. हत्या का यह पूरा मामला थर्मल के छाई के टेंडर पर कब्जा को लेकर बताई जा रही है. इसमें मंत्री इसरायल मंसूरी पर लगे गंभीर आरोप के बाद सदन में इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा देखा गया. अंततः सीएम नीतीश भी विजय सिन्हा की मांग के आगे झुके और उन्होंने मंत्री के खिलाफ जांच कराने की बात कही.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading