पूर्व के विवाद में वार्ड सदस्य पर फा’यरिंग , पास खड़े किशोर को लगी गो’ली..

नालंदा: भागनबिगहा ओपी थाना क्षेत्र के खाजे एतवार सराय गांव में सोमवार की देर रात बेखौफ बदमाशों ने पूर्व के विवाद में पहले वार्ड सदस्य के घर पर चढ़कर गाली गलौज किया । उसके बाद फायरिंग करने लगा। हालांकि गोली वार्ड सदस्य कारू यादव को न लग पास खड़े एक किशोर को लग गई । आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया। जहां परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी कि लेकर चले गए ।  जख्मी किशोर इसी गांव निवासी मो साकिब का 16 वर्षीय पुत्र मो समीर है।

Arrah News: Youth Fired In Arrah Teenager Boy Injured With Bullet Treatment  Is Going In Sadar Hospital Ann | Arrah News: आरा में युवक ने की फायरिंग,  गोली लगने से जख्मी हुआवार्ड सदस्य कारू यादव ने बताया कि 7 महीने पहले आपसी विवाद में बबूरवन्ना गांव में विजय यादव ने पंडित रविदास को गोली मारी थी । जिसमें उन्होंने गवाही दी थी और विजय यादव को जेल जाने पड़ी थी इसी खुन्नस में घटना को अंजाम देने की बात बता रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी गांव पहुंच कर घटना की जानकारी लिए । उन्होनें बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading