नवादा: उपविकास आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा ने पकरीबरवां प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बिहार राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में भंडारित खाद्यान्न को अव्यवस्थित तरीके से रखा होने के कारण डीडीसी ने गहरी नाराजगी जताई। साथ ही साफ-सफाई को लेकर जमकर फटकार लगाई और गोदाम प्रबंधक को नोटिस भी जारी कर दिए हैं। डीडीसी ने इसको लेकर सहायक गोदाम प्रबंधक से जवाब-तलब करने की भी बात की है। वहां रखे चावल, गेहूं आदि अनाज की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया। चावल एवं गेहूं के बोरों को तौलवाकर भी देखा। उन्होंने चावल की बोरे में खुदी एवं सड़े हुए चावल को देख भड़क गए। और इसका सैम्पल भी अपने साथ ले गए।
यानि लगभग चावल के बोरे खराब पाया गया जो की जानवर भी नहीं खा सकता है, और इसे ही डीलरों को सप्लाई दिया जाता है। वहीं स्टॉक पंजी, सेल पंजी सहित विभिन्न पंजियों की भी जांच की। बताया गया है कि डीडीसी को इस गोदाम पर गड़बड़ की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वे तुरंत छापेमारी के लिए निकल गए। डीडीसी ने बताया कि छापेमारी में पहुंचने से पहले ही गोदाम को बंदकर सभी कर्मी फरार हो गए। काफी देर गोदाम के बाहर ही बैठकर ताले खोलने की चाभी का इंतजार करना पड़ा। हालांकि काफी मशक्कत के बाद ताले खुली तो देखा कि अंदर में एक बकरी को भी बंद कर दिया था जो कि बाहर आई।
वहीं चाभी किसी प्राइवेट लड़का के पास था जिसे देख डीडीसी आग बबुला हो गए। गोदाम में बकरी बंदा देखकर डीडीसी ने गोदाम प्रबंधक पर जमकर फटकार लगाए हैं। बता दें कि डीडीसी की ताबड़तोड़ छापामारी के बाद गोदाम के प्रबंधकों में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि राजद के विधायक विभा देवी ने जन वितरण प्रणाली के तहत आंदोलन जारी की थी हालांकि आंदोलन खत्म हो गया और अब अधिकारी का काफी एक्शन देखने को मिल रहा है।
गोदाम में बांधी गई बकरी
सवाल तो यह भी है कि खाने वाले अनाज के चारों तरफ बकरी का ढेर लगा दिया जाता है। और ऐसा ही देखने को मिला है जहां एक बकरी पूरे अनाज पर घूम रही थी और उसी दौरान डीडीसी ने जब देखा तो उन्हें भी काफी गुस्सा आया और गोदाम प्रबंधक के खिलाफ नोटिस जारी कर दिए हैं।



