औरंगाबाद में वृद्ध की ब’दमाशों ने की पी’ट-पी’टकर ह’त्या, परिजनों में मचा को’हराम

औरंगाबाद: जिले के मदनपुर प्रखंड में सलैया थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में भूमि विवाद में बेरहमी से की गई पिटाई से आहत एक 55 वर्षीय वृद्ध की बुधवार को मौत हो गई। वही घटना में घायल तीन महिलाओं समेत चार की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

बताया जाता है कि वृद्ध सुनेश्वर भुईयां का गांव के ही महेंद्र भुईयां से पिछले कुछ महीनों से जमीनी विवाद चल रहा था। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। जमीन विवाद में ही तीन दिन पहले रविवार को महेंद्र भुईयां ने अपने बेटे रोहित कुमार के साथ मिलकर वृद्ध की लाठी-डंडे से उस वक्त बेरहमी से पिटाई कर दी। जब वह गजरवा जंगल में गजगाह डैम के पास काम से गये थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.