सीवान में दि’नदहाड़े युवक का म’र्डर, लड़की से था अ’वैध सं’बंध; अ’पराधियों ने मा’री गो’ली

सीवान में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह मंगलवार सुबह बगल के गांव में गया था। इसी दौरान अपराधियों ने गोली मार दी। घटना सिसवा गांव थाना जीबी नगर क्षेत्र की है। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Bihar :सीवान में दिनदहाड़े युवक का मर्डर, लड़की से था अवैध संबंध; अपराधियों  ने मारी गोली - Bihar: A Young Man Was Murdered In Broad Daylight In Siwan,  Had An Illegal Relationshipमामले में जीबी नगर तरवारा थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह एक शख्स की अपराधियों द्वारा गोली मार हत्या कर दी गयी है। जांच के दौरान जानकारी मिली कि मृत शख्स का किसी लड़की से अवैध संबंध था। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी विजय यादव के रूप में हुई। थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

लड़की से उसका अवैध संबंध चल रहा
स्थानीय लोगों का कहना है कि विजय यादव का सोमवार सुबह तरवारा थाना क्षेत्र के सीसई गांव गया था। इस गांव में वह लगातार आना-जान करता रहा था। गांव की ही एक लड़की से उसका अवैध संबंध चल रहा था। आशंका है कि इसी कारण उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.