बुलेट में गो’ली की आ’वाज वाला साइलेंसर लगाया तो खैर नहीं

भागलपुर : सिल्क सिटी में बुलेट बाइक में गोली की आवाज निकालने वाली खास साइलेंसर लगाने वालों के विरुद्ध पुलिस चौकस हो गई है। अगर ऐसे साइलेंसर वाली बुलेट चलाते पकड़े गए तो अब खैर नहीं। अगर मौके पर किसी शिकायतकर्ता ने यह शिकायत कर दी कि उक्त आवाज से वह असहज हो गए, तो चालक को दस हजार या उससे अधिक जुर्माना देना पड़ सकता है।बचपन की यादें ताजा करने के लिए युवकों ने बना डाली 'बुलेट गाड़ी', वीडियो में  देखें पूरे गांव में घुमाकर की ऐसी मस्तीअगर किसी ने बुलेट की आवाज से चेस्ट पेन जैसी शिकायतें की तो उनके विरुद्ध केस भी दर्ज किया जाएगा। जोगसर और बरारी थानाक्षेत्र के एसएम कालेज रोड, आदमपुर रोड, खंजरपुर रोड और नगर निगम चौराहा-एसएम कालेज रोड में गोली जैसी आवाज निकालने वाले चार बुलेट सवार लड़कों की शिकायत एसएसपी आनंद कुमार से स्थानीय लोगों ने की है।

बुलेट से गोली की आवाज से बुजुर्ग भी सहमे

एसएसपी ने उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ऐसे बाइक सवार लड़कों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एसएम कालेज रोड में बीते सप्ताह बुलेट बाइक में खास तरीके की लगाई गई साइलेंसर से निकलने वाली गोली की आवाज सुन गिरधर प्रसाद नामक बुजुर्ग को छाती में तेज दर्द की शिकायत हुई और वहीं वह गिर पड़े। स्थानीय युवकों ने उन्हें उठा कर किसी तरह संभाला था।

बुलेट की आवाज से भगदड़ और दहशत जैसी स्थिति

ऐसी घटनाएं हाल के महीने में काफी बढ़ गई है। एसएम कालेज रोड में पैदल जाने वाली छात्राओं के नजदीक आते ही बुलेट बाइक सवार ऐसे लड़के जोरदार गोली दागे जाने जैसी आवाज बुलेट बाइक से निकाल कर उन्हें आतंकित कर देते हैं। अचानक तेज धमाके की आवाज सुन छात्राओं में भगदड़ और दहशत जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। शेरनी दल, जोगसर और बरारी थाने की पुलिस के अलावा यातायात पुलिस की टीम तेज धमाके वाली आवाज निकालने वाले बुलेट बाइक सवार लड़कों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.