तीसरी कक्षा के छात्र की मौ’त मामले में स्‍कूल संचालक पर ह’त्या का मा’मला द’र्ज, सु’साइड नोट की हो रही जांच

पटनाः बिहार के मसौढ़ी में स्‍थानीय नवोदय एकेडमी आवासीय स्‍कूल में मृत हुए तीसरी कक्षा के छात्र प्रियरंजन कुमार के पिता ने मंगलवार को मसौढ़ी थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है. घटना के तीन दिन बाद पिता ने स्कूल संचालक पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट लिखवाई है, इस मामले में मृतक के पिता कुणाल कुमार ने स्‍कूल के संचालक चंदन कुमार, उसके पिता विजय सिंह, विजय सिंह की पत्‍नी और चंदन कुमार की पत्‍नी पर अपने पुत्र की हत्‍या कर देने का आरोप लगाया है.स्‍कूल संचालक पर हत्या का आरोप

गौरतलब है कि बीते रविवार की सुबह तीसरी कक्षा के छात्र प्रियरंजन की मौत स्‍कूल में ही हो गई थी. इस संबंध में स्‍कूल के संचालक चंदन कुमार ने बताया था कि प्रियरंजन ने आत्महत्या कर ली जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी. बाद में पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर उसे पोस्‍टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया था. स्‍कूल संचालक का आरोप था कि होली के बाद बीते 11 मार्च की शाम कुणाल कुमार अपने दोनों पुत्र प्रिंस कुमार और प्रियरंजन को जब स्‍कूल छोड़ने आए थे, तो दोनों पुत्र वहां रहना नहीं चाहते थे. इस कारण उन्‍होंने अपने बड़े पुत्र प्रिंस कुमार को दो चार थप्‍पड. भी जड. दिया था. संचालक के मुताबिक इससे प्रियरंजन सहम गया था.

शव को गाड़ी में लादकर भेजा गया घर

इधर दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि उसके पुत्र प्रिंस कुमार और प्रियरंजन कुमार नवोदय एकेडमी आवासीय स्‍कूल में पढ़ते थे. होली की छुट्टी के बाद बीते 11 मार्च की शाम वह अपने दोनों पुत्रों को स्‍कूल के संचालक के पास छोड. गए थे. इधर अगले दिन 12 मार्च की सुबह स्‍कूल से फोनकर उसे बताया गया था उसके पुत्र प्रिंयरंजन की मौत हो गई है. जब वह स्‍कूल पहुंचे तो उन्होंने एक चौकी पर लेटा अपने पुत्र का शव देखा. आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में अपने बड़े पुत्र प्रिंस कुमार से पूछना चाहा तो आरोपियों ने उसे ऐसा करने से मना कर दिया और एक वाहन पर उसके मृत पुत्र का शव लादकर जबरन उसके घर भेज दिया. बाद में वह शव लेकर थाने पहुंचे.

मृतक के पॉकेट से मिला सुसाइड नोट

आरोप यह भी है कि साक्ष्‍य छिपाने की नीयत से वहां लगे सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ की गई है. बताया जाता है कि मृतक के पॉकेट से उस दिन एक सुसाइड नोट मिला था, जिसे पुलिस अपने कब्जे में ले लिया था. सुसाइड नोट में लिखा था कि स्कूल की वजह से हम जा रहे है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने सुसाइड नोट मिलने की बात स्वीकार की है और उन्होंने बताया कि इसकी जांच की जा रही है. वही उन्होंने बताया कि पिता के द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी का अनुसंधान पुलिस अपने स्तर से कर रही है. जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट बताया जाएगा. फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंजतार कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading