लड़की को वि’दा कराने आए पिता-भाइयों ने कर दी ससुर की पी’ट-पी’टकर ह’त्या

जमुई : चंद्रदीप थाना क्षेत्र के आढ़ा गांव में मंगलवार को विदाई कराने आए लड़की के पिता और लड़के के पिता के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट पर पहुंच गया। आरोप है कि लड़की के पिता और भाई ने मिलकर ससुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी।जानकारी के अनुसार एक साल पहले पकरीवराबा राईस निवासी अख्तर हुसैन शाह की बेटी नरगिस बानो की शादी चंद्रदीप थाना क्षेत्र के आढा गांव निवासी मु. फहीमशाह के पुत्र मु. खुर्शीद के साथ हुई थी।

जमुई में विदाई कराने के विवाद में समधी की पीट-पीटकर हत्या

शादी के बाद दोनों में सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन कुछ दिनों से लड़की के परिवार का लड़के पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा था। लड़की अपने पति के घर थी। उसके पिता और भाई विदाई को लेकर अड़े थे लेकिन ससुर ने कुछ दिनों बाद विदाई करने की बात कहकर टाल दिया। लड़की के भाई मु. राबरशाह, मु. साबिर शाह, पिता मु. अख्तर हुसैन शाह मंगलवार की दोपहर लड़के घर आए। लड़की वाले बेटी के ससुराल आकर जबरन विदाई करने को दवाब बना रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों समधी के बीच विवाद हो गया। पहले कहासुनी हुई, उसके बाद विवाद काफी बढ़ गया।

कहासुनी इतनी बढ़ी कि लड़की के पिता और दोनों भाइयों ने मिलकर लड़के के पिता मु. फहीमशाह की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घरवालों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी।

तीन पर हत्या का केस दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही चंद्रदीप पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से हत्यारा समधी मु. मुख्तार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पुत्र खुर्शीद के बयान पर चंद्रदीप थाना में तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, घटना से गांव में लोग स्तब्ध हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading