मुंगेर: महज 500 रुपये के लिए छा’त्र की ह’त्या कर श’व कुएं में फें’का, दो गि’रफ्तार

मुंगेर: बरियारपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर गांव में कक्षा तीन के छात्र ऋतिक कुमार की बदमाशों ने हत्या कर दी। शव को पास के एक के कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने बुधवार देर रात इटहरी गांव के एक कुएं से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

छात्र की गला दबाकर हत्या, कुआं में फेंका शव।थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि विजयनगर गांव के ज्योतिष मंडल के बयान पर थाने में केस दर्ज किया गया। ज्योतिष मंडल का पुत्र ऋतिक कुमार साइकिल चलाना सीख रहा था। गांव की सड़क पर विजयनगर गांव के धीरज कुमार ने साइकिल चलाने के बहाने इटहरी गांव की तरफ ले गया। धीरज के साथ गांव का ही दिलीप मंडल भी था। इस बीच साइकिल चुराने की नीयत से धीरज ने गला दबाकर छात्र की हत्या कर दी। सबूत छिपाने की नीयत से शव को कुएं में फेंक दिया।

मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने धीरज और दिलीप को गिरफ्तार किया। धीरज की निशानदेही पर शव को कुआं से बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि धीरज ने साइकिल को नौवागढ़ी में पांच सौ रुपये में बेच दिया, पुलिस ने साइकिल को भी बरामद कर लिया। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

500 रुपये के लिए ले ली जान

दरिंदों ने महज पांच सौ रुपये के लिए छात्र की नृशंस तरीके से हत्या कर दी। गांव के लोगों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। पूरे क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई घटना की निंदा कर रहा है।ज्योतिष मंडल के एक पुत्र ने पहले ही दुनिया छोड़ दिया था, अब दूसरे बेटे की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। छात्र की मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading