आरा: जयमाल में दूल्हे के दोस्त ने थामा दुल्हन का हाथ, ब’वाल के बाद लौटी बारात

आरा: बिहार में आरा के बिहिया नगर में मामूली सी बात पर एक शादी होते-होते रह गई। दिल्ली से आई बारात को दुल्हन के बिना ही लौटना पड़ा। दरअसल, बिहिया नगर के मेला रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में बुधवार की रात आयोजित शादी समारोह में दूल्हे के दोस्त द्वारा दुल्हन का हाथ पकड़ने को लेकर जमकर बवाल हुआ। इसको लेकर वर व वधू पक्ष के लोगों के बीच पहले तो जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई और उसके बाद मारपीट शुरू हो गई।

groom dancing with friends till late night bride married another young man | मस्त होकर दूल्हा और बाराती करते रहे DJ पर डांस, दुल्हन ने दूसरे युवक से कर ली शादी औरमामला इस कदर बढ़ गया कि वधू पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया, जिससे बिना शादी के ही बारात वापस लौट गई। दिल्ली में रहने वाले वर पक्ष के लोग बिहिया स्थित अपनी रिश्तेदारी में शादी करने के लिए आए हुए थे। लड़की पक्ष के लोग बिहिया के राजा बाजार के रहने वाले थे।

दरवाजे पर बारात लगने के बाद जयमाल होने वाला था। बताया जाता है कि जयमाल होने के बाद शराब के नशे में धुत्त दूल्हे के दोस्त ने अचानक से दुल्हन का हाथ पकड़ लिया। इसका लड़की और उसके परिजनों ने विरोध किया। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक जा पहुंची, इसके बाद दुल्हन पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया और वहां से वापस लौट गए। हालांकि, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन दोनों पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई, जिसके बाद पुलिस वापस लौट गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading