पटना में बेजुबान से द’रिंदगी: आवारा कुत्ते से दु’ष्कर्म का वीडियो हुआ वायरल….

बिहार की राजधानी पटना से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर आवारा कुत्ते के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना होली के दिन यानी 8 मार्च की बताई जा रही है। इस दरिंदगी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले की जांच की जा रही है।

Man rapes stray dog in Delhi Hari Nagar area video viral on social media - दिल्ली में हैवान बना इंसान, हरिनगर में आवारा कुत्ते से किया रेप, वीडियो सोशल मीडिया में वायरलकथित घटना फुलवारी शरीफ की फैसल कॉलोनी की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति खुलेआम एक कुत्ते के साथ अप्राकृतिक हरकत करता नजर आ रहा है। जानवरों के लिए काम करने वाले एक एनजीओ ने इस मामले में फुलवारी शरीफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पटना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

कुत्ते से दुष्कर्म मामले में हो रही जांच

फुलवारी शरीफ थाने के सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया, कुत्ते से दुष्कर्म करने के मामले में शिकायत मिली है। साथ ही कुछ सबूत भी दिए गए हैं। आईपीसी और पशु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, मामले की जांच हो रही है।

बता दें कि पशु अधिनियम के तहत 3 साल की जेल या 25 हजार का जुर्माना लगाया जा सकता है या फिर सजा और जुर्माना दोनों हो सकते हैं। ये कोई पहली बार नहीं है, जब किसी दरिंदे ने किसी मासूम जानवर के साथ ऐसा कृत्य किया है। इससे पहले भी कभी बकरी तो कभी गाय निशाने पर आ चुके हैं। इस मामले में तो मामला थाने में दर्ज भी हुआ है, जबकि बाकी मामले में तो कोई आगे ही नहीं आता है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading