मुजफ्फरपुर: सुस्ता रथवारा स्थित सुस्ता हाई स्कूल के समीप हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा में इस वर्ष डांडिया कंपटीशन खास आकर्षण रहेगा।


प्रतियोगिता को लेकर छोटे-छोटे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यूथ चैंप प्ले पब्लिक स्कूल एंड कोचिंग सेंटर के बच्चे भी डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उत्साहित हैं।


विद्यालय की प्रिंसिपल माधवी कुमारी ने बताया कि स्कूल बच्चों की प्रतिभा निखारने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है।


विद्यालय के बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई जगह विजेता भी बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।


डांडिया कंपटीशन में कोरियोग्राफर गोविंद के मार्गदर्शन में बच्चे अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। निर्णायक मंडल प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करेगा, जिसके बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

बच्चों की तैयारी और उत्साह को देखते हुए यह प्रतियोगिता दुर्गा पूजा के सांस्कृतिक आयोजनों का प्रमुख आकर्षण बनने की उम्मीद है।
