मुजफ्फरपुर: मुशहरी सीओ और आर ओ को जमीन की हेराफेरी का भूमाफिया से सांठगांठ कर फर्जी केवाला के आधार पर दाखिल खारिज करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजने को लेकर मुसहरी प्रखंड के जनप्रतिनिधियो ने पूर्व जिला पार्षद मुक्तेश्वर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मिलकर एसएसपी को बधाई दी।



साथ ही उनके इस साहसिक कदम की सराहना की। साथ ही मुशहरी अंचल क्षेत्र में भू माफियाओं के बढ़ते वर्चस्व के मामले में करवाई की मांग की।


मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सह व्यवसाई वीरेंद्र पासवान, सरपंच निर्मला देवी, पूर्व सरपंच भूषण ठाकुर, जगदीश कुशवाहा आदि शामिल थे।

