अगले 10 सालों में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा बिहार: प्रशांत किशोर

छपरा: जन सुराज पदयात्रा के दौरान मशरख प्रखंड में मीडिया संवाद में प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोगों को जाकर बता रहे हैं कि बिहार से गरीबी दूर करनी है तो शिक्षा, कृषि और रोजगार पर वोट करना होगा। अब वोट आप चाहे जिसको भी कीजिए, जब वोट मुद्दों पर होगी तो आपकी स्थिति अपने आप सुधार जाएगी।

मुद्दों पर वोट करने के लिए लोगों के पास विकल्प नहीं है। इस परेशानी के लिए जन सुराज एक ऐसी व्यवस्था बनाने की कोशिश कर रहा है जिसमे समाज की मदद से विकल्प बनाया जाए। ऐसे लोगों को खोजकर निकाला जाए जो लोगों को लगे कि ये सही विकल्प हो सकता है।इससे भी ज्यादा जरूरी है कि जो लोग जीत कर आ रहे हैं उनके पास अपनी जमीन से जुड़ी एक सोची समझी योजना भी होनी चाहिए। जन सुराज का उद्देश्य है कि आने वाले 10 सालों में बिहार को 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में, रोजगार के क्षेत्र में, चिकित्सा के क्षेत्र में सुधार के लिए एक योजना होनी चाहिए, ताकि बिहार का सुधार हो सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading