मधुबनी: महिला और बच्ची की मिली सि’रकटी ला’श, नहीं मिला दोनों का सिर

मधुबनी: मधुबनी जिले के घोघरडीहा अररिया सड़क पर चिकनोटवा बघार सुदै में बुधवार को दो सिरकटी लाश मिली। लाश एक 30 साल की महिला और आठ साल की बच्ची की है। चिकनोटवा बघार सुदै में सिरकटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने मामले की जानकारी फुलपरास थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है।

मधुबनी के फुलपरास में मिली महिला और बच्ची की सिर कटी लाश

बताया जा रहा है कि एक स्थानीय महिला बुधवार को चिकनोटवा बघार में मवेशी के चारा के लिए घास काटने गई। महिला ने वहां दो सिरकटी लाश देखी तो उसके होश उड़ गए। उसने गांव आकर ग्रामीणों को जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना अररिया ओपी को दिया। अरिरया ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन घटनास्थल उनकी सीमा में नहीं होने के कारण उन्होंने फुलपरास थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।मृतका महिला लाल रंग की साड़ी और बच्ची ने ब्लू रंग की गंजी पहनी है। थानाध्यक्ष ललन प्रसाद चौधरी ने कहा कि ये हत्या का मामला है। घटनास्थल के आसपास खोजा गया लेकिन शव का सिर कहीं नहीं मिला। थानाध्यक्ष ने कहा कि पहचान छुपाने के नियत से हत्या कर सिर को गायब कर फेंका गया है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.