जमुई में 5 साल के बच्चे से अ’प्राकृतिक यौ’नाचार का प्रयास, पी’ड़ित मासूम के पिता ने दर्ज कराया केस

जमुई: समाज के हैवान अब छोटे-छोटे बच्चों को अपना शिकार बना रहे हैं। बच्चे को अकेला देख उन्हें सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ अ’श्लील हरकत करने का ऐसा ही एक मामला सामने आया है। विरोध करने पर मा’रपीट भी की गई है। यह मामला झाझा थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि गांव के दो युवकों ने एक पांच साल के बच्चे के साथ अ’श्लील हरकत की है। आ’रोपियों ने बच्चे के ना’जुक अं’गों से छेड़छाड़ की। घटना उस वक्त की है, जब बच्चे के माता- पिता बाहर गए हुए थे। इस मामले को पहले पंचायत स्तर पर दबाने का प्रयास भी किया गया। पीड़ित बच्चे के पिता एवं आरोपित युवकों से पंचायत करने वाले लोगों ने पैसे भी लिए। लेकिन पिता को पंचायत स्तर पर न्याय नहीं मिला तो उसने थाने में केस दर्ज कराया है।

arrah crime news three teenagers did unnatural sex with seven year old boy  panchayat tried to hide matter medical test - Arrah News: तीन किशोरों ने  सात साल के मासूम के साथपीड़ित के पिता ने बताया कि बीते 19 मार्च को हम अपने दो बच्चों को घर में छोड़कर पत्नी के साथ मोकामा गए थे। इसी दौरान गांव के दशरथ यादव एवं धर्मेंद्र यादव मेरे पांच वर्ष के छोटे पुत्र को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गए।उन्होंने कहा कि दोनों ने बच्चे के साथ गलत कार्य करने की कोशिश की। बच्चे ने विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की।

इसी दौरान मेरा बड़ा पुत्र वहां पहुंच गया और घटना को देख हल्ला करने लगा। हल्ला होने पर दोनों युवक वहां से फरार हो गए। जब हम घर लौटे तब बच्चे ने पूरी घटना की जानकारी दी। घटना की शिकायत करने पर आरोपित युवक उल्टे पीड़ित बच्चे के स्वजन के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। बाद में मामले में पंचायत बुलाई गई।

इसमें सरपंच धर्मेंद्र रजक, मुखिया प्रतिनिधि सहित कई ग्रामीणों ने भाग लिया। पंचायत में दोनों युवक ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए माफी मांग ली। पंचायत के लोगों ने इस मामले को शांत करने की बात कही। इसके अलावा सरपंच ने दो हजार रुपये पंचायत में जमा करने की बात कही। थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि पीड़ित के पिता के आवेदन पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading