घर से कुरकुरे लाने गए किशोर को वाहन ने मा’री ट’क्कर, इलाज के दौरान तो’ड़ा दम

लखीसराय: जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार वाहन ने एक किशोर की जान ले ली। दरियापुर पुल के समीप एनएच 80 पर बुधवार की देर शाम एक अज्ञात वाहन ने किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौत हो गई।

8 workers of UP died on road accident truck and bus collied in Guna Madhya  Pradesh | गुना में भीषण सड़क हादसा, यूपी के 8 मजदूरों की मौत, 50 से ज्यादा  जख्मी |मृतक की पहचान दरियापुर हरिजन टोला के सुनील दास के 12 साल के बेटे करण कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि करण बुधवार की देर शाम घर से कुरकुरे लाने के लिए निकला था।करण जैसे ही एनएच 80 पर पहुंचा, वहां बड़हिया की ओर से तेज रफ्तार से जा रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों को हादसे की सूचना दी।

सूचना पर घटनास्थल पर भागते-भागते परिजन पहुंचे। सड़क पर करण लहूलूहान पड़ा हुआ था। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों घायल को इलाज कराने के लिए लखीसराय स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा लिया जाएगा। वहीं, बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading