छठ पूजा के दौरान हुआ हा’दसा : घाट पर जुटी भीड़ पर मधुमक्खियों ने किया ह’मला, बचने के लिए मची भ’गदड़ में कई लोग हुए घा’यल

जहानाबाद: जहानाबाद में आज मंगलवार को छठ पूजा के आखिरी दिन जहानाबाद के गांधी मैदान के समीप संगम घाट पर उस समय अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब मधुमक्खियों के झुंड ने छठ पूजा में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में करीब दर्जन भर से अधिक लोग मधुमक्खियों के काटने से जख्मी हो गए,जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जाता है कि छठ पूजा के दौरान जलाए जा रहे हुमाद के धुए से वहां पेड़ में लगे मधुमक्खी के छत्ते से मधुमक्खी भड़क गए और मधुमक्खियों के झुंड ने हमला करते हुए कई लोगों को काट कर जख्मी कर दिया, इस दौरान घाट पर थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस घटना में दर्जन भर से अधिक महिला और पुरुष जख्मी हो गये।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.