मुजफ्फरपुर: जिले में आज यूनियन बैंक मालीघाट शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में “एमपॉवर हर” कार्यक्रम का आयोजन डीएवी स्कूल, मालीघाट मुजफ्फरपुर में किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी बच्चियों को मोटिवेशनल बाते बताई गई। इस मौके पर विद्यालय की महिला शिक्षकों को भी बैंक की तरफ से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख समीर कुमार साईं ने सभी शिक्षकों एवं छात्राओं को शुभकामनाएं दी। साथ ही उत्कृष्ट शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास के द्वारा अपनी अलग एवं मजबूत पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया की यूनियन बैंक अपनी विभिन्न योजनाओं के द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए तत्पर है ।

पी के सिंह ने नारी महत्ता को चिन्हित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि ‘चाहे जो भी मैं बन जाऊं, गर्व से नारी ही कहलाउंगी, चाहे युग कोई सा आये। मैं ही जगत जननी कहलाउंगी। सत्रुघन प्रसाद ने नारी सशक्तिकरण को विकास की धुरी एवं अनवरत सफलता का राज बताया। मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक समस्तीपुर पी.के. सिंह, मुजफ्फरपुर मुख्य शाखा प्रबंधक शत्रुघ्न प्रसाद, अखाड़ाघाट शाखा प्रबंधक आकांक्षा कुमारी, जुरन छपरा शाखा प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार, मालीघाट शाखा प्रमुख आशीष रंजन, अहियापुर शाखा प्रमुख दीपक कुमार, रोहुआ शाखा प्रमुख संजय कुमार, रुचि कुमारी, अमित गौरव, अखिलेश कुमार एवं डी. ए. वी. स्कूल के शिक्षक एवम कर्मचारी उपस्थित रहें।