मुजफ्फरपुर: रुद्र टोयोटा के द्वारा इनोवा क्रिस्टा डीजल वैरिएंट का हुआ अनावरण

मुजफ्फरपुर:  रामदयालु नगर स्थित मुजफ्फरपुर रूद्र टोयोटा द्वारा इनोवा क्रिस्टा डीज़ल वेरिएंट को लांच किया गया।  इस फोर व्हीलर का अनावरण एस० बी० आई० के मुख्य प्रबंधक रविंद्र कुमार, रूद्र टोयोटा के निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहिनीश भारद्वाज, महाप्रबंधक शादाब आलम तथा सेल्स मैनेजर कुमार नितेश ने संयुक्त रूप से किया .

टोयोटा की मशहूर एमपीवी इनोवा क्रिस्टा के डीजल वेरिएंट की एक बार फिर से वापसी हो गई है. कंपनी ने इस एमपीवी को फिर से लॉन्च किया है और इस बार इसे केवल डीजल इंजन विकल्प के साथ ही बाजार में उतारा गया हैं. कुल चार ट्रिम वेरिएंट जी, जीएक्स, वीएक्स और जेडएक्स में आने वाली है। नई इनोवा क्रिस्टा डीजल को ग्राहक मात्र 50,000 रुपये से रूद्र टोयोटा में बुक कर सकते हैं.

इस टोयोटा कार की शुरुआती कीमत कंपनी ने 19 लाख 13 हजार रुपये (एक्स- शोरूम) तय की है. बता दें कि इस कार की कीमत 19.13 लाख रुपये से 20 लाख 09 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. यह कार टोयोटा फाइनेंस सर्विस तथा दूसरे अन्य बैंक से आसान किश्तों में उपलब्ध कराया जा रहा है | साथ ही यू ट्रस्ट के माध्यम से एक्सचेंज की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. इसी मोके पर 8 गाड़ियों का बुकिंग और एक गाड़ी का डिलीवरी भी देखा गया। सेल्स टीम लीडर दीपू झा, ब्रह्मानंद झा, अश्वनी सिंह तथा उनकी टीमों ने गाड़ी की विशेताओं से अवगत कराया।

 कंपनी ने पहले साल इनोवा क्रिस्टा के डीजल वेरिएंट की बुकिंग लेना बंद कर दिया था और इस साल जनवरी में कंपनी ने अपनी इस कार को 2.4 लीटर टर्बो डीजल इंजन और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ग्राहकों के लिए एक बार फिर से लॉन्च कर दिया .

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.