मोकामा में गंगा स्नान करने गए चार युवक डूबे, तीन की मौ’त; चौथे का था जन्मदिन….

मोकामा: मोकामा में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों की जान चली गई। थाना क्षेत्र के मेकरा डीह घाट पर गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे गंगा स्नान करने गए चार युवक गहरे पानी में डूब गए। मछुआरों ने एक युवक को तो बचा लिया लेकिन तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। पिंटू कुमार (23) को मछुआरों ने बचा लिया। आयुष (19), श्याम उर्फ मुकुल (20) और शिवम (20) की गंगा में डूबने से मौत हो गई। तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को को सौंप दिए गए।तीन युवकों की मौत की खबर पर अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि पहुंचे। घाट पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर वहां से भेजा और हालात पर काबू पाया।

मोकामा में गंगा स्नान करने गए तीन युवकों की डूबकर मौतबताया जाता है कि पिंटू का गुरुवार को जन्मदिन था। रामनवमी भी थी, इसलिए सभी गंगा स्नान के लिए चले गए थे। आयुष और शिवम माता-पिता की इकलौती संतान थे। मृत शिवम कुमार वार्ड संख्या दो निवासी धनंजय सिंह का पुत्र था। वहीं, श्याम उर्फ मुकुल के पिता का नाम इंदर राय बताया जाता है। वह वार्ड संख्या 14 का रहने वाला था। तीसरा मृतक आयुष बेगूसराय जिले के तेघरा निवासी चंद्रभूषण राय का पुत्र था।

आयुष बचपन से ही मेकरा स्थित ननिहाल में रहता था। उसके नाना का नाम नगीना राय है। आयुष और शिवम दोनों ही अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। मुकुल तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। वहीं, सिकोल राय के पुत्र पिंटू कुमार को गंभीर स्थिति में बाहर निकाला गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एक-दूसरे को बचाने में चली गई जान

बताया जाता है कि चारों युवक गंगा में तैराकी के दौरान मस्ती कर रहे थे। इस बीच मुकुल गहरे पानी में चला गया। वह डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए शिवम और आयुष गए। हालांकि, कुछ देर में ही वे नदी में समा गए। पिंटू भी दोस्तों को बचाने गया था। उसने शोर मचाया तो उसकी आवाज सुनकर स्थानीय मछुआरे नदी में कूद गए और उन्होंने कड़ी मशक्कत कर पिंटू को बचा लिया। मगर, उसके दोस्तों की जान चली गई। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि चारों दोस्त नदी पार कर दियारा की तरफ चले गए थे। वहां से लौटने के दौरान हादसा हुआ। पुलिस ने स्थानीय मछुआरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान कलमबद्ध किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading