बांका :घर से भागवत कथा सुनने निकले छात्र का कब्रिस्तान में मिला श’व

बांका : जिले के धोरैया थाना के सगुनिया गांव स्थित कब्रिस्तान में शुक्रवार की सुबह एक 12 वर्षीय छात्र का शव मिला है। बाद में ही छात्र की पहचान सगुनिया गांव निवासी छट्ठू यादव के पुत्र अरविंद कुमार के रूप में हुई है।

बांका में छात्र की गला दबाकर हत्याअरविंद मध्य विद्यालय सगुनिया में आठवीं कक्षा का छात्र था। सूचना के बाद पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। छात्र की गला दबाकर हत्या की गई है। हत्या किस कारण से हुई है, यह पता नहीं चला है। परिजनों ने बताया कि छात्र अरविंद गुरुवार की रात आठ बजे घर से गांव में चल रहे भागवत कथा सुनने के लिए निकला था लेकिन देर रात घर नहीं लौटा। परिजनों को शुक्रवार की सुबह कब्रिस्तान में उसका शव पड़े होने की जानकारी मिली। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।परिजन सूचना पर दौड़े-दौड़े कब्रिस्तान पहुंचे तो देखा कि अरविंद मृत पड़ा है। छात्र की मां अनिता देवी सहित पूरे परिवार में शोक है। घटना की जानकारी मिलते ही सहायक अवर निरीक्षक भूषण कुमार पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। घटनास्थल से ताश के पत्ते और चप्पल को जब्त किया है। मृतक के पिता ठेला चालक छट्ठू यादव ने बताया कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, छात्र की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading