रेलवे इंजीनियर ने मौसेरे भाई की छुरा घों’पकर ह’त्या की, प’रिजनों ने आ’रोपित पर किया ह’मला

शेखपुरा: शेखपुरा सदर प्रखंड और कोरमा थाना के मुरारपुर गांव में मौसेरे भाई ने युवक छुरा घोंपकर हत्या कर दी। इस घटना में हत्यारा भी बुरी तरह घायल हो गया, जिसे पावापुरी रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में मौसेरे भाई ने घटना को अंजाम दिया।

युवक की मौत के बाद अस्पताल में मृतक के परिजन। जागरणजानकारी के मुताबिक, मृतक सिकंदर और हमलावर जितेंद्र अपने सगे मौसेरे भाई हैं। मृतक सिकंदर शेखपुरा में ऑटो चलाता है। वहीं, आरोपित जितेंद्र रांची में रहता है। वह रांची में रेलवे इंजीनियर है। मृतक सिकंदर का ससुराल जिले के कसार थाना के एफनी में है, जहां उसका 6 बीघा खेत है। संभवतः इसी भूमि को लेकर यह घटना हुई।बताया गया कि जितेंद्र शुक्रवार को ही रांची से मुरारपुर आया था। रात के एक बजे आरोपित ने अपने मौसेरे भाई सिकंदर पर छुरा से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसी दौरान घर के दूसरे सदस्यों ने जितेंद्र को पकड़ लिया और उसपर भी हमला कर दिया, जिससे जितेंद्र भी गंभीर रुप से घायल हो गया।

कोरमा के थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया शुक्रवार की देर रात हुई इस घटना में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। पीड़ित परिवार के फर्द बयान की प्रतीक्षा की जा रही है। शुरुआती जांच में भूमि विवाद को लेकर यह घटना हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading