मुजफ्फरपुर: जिला सूचना जन सम्पर्क कार्यालय के परिचारी को ससम्मान दी गयी विदाई

मुजफ्फरपुर: जिला सूचना जन सम्पर्क कार्यालय में कार्यालय परिचारी नरेश प्रसाद को ससम्मान विदाई दी गयी ।  प्रसाद आज 33 वर्षों की बेदाग सेवा खत्म करने के बाद सेवानिवृत हुए। डीपीआरओ ने उनके विदाई-सह- सम्मान समारोह में उनके व्यक्तित्व और कत्र्तव्यनिष्ठता की चर्चा करते हुए कहा कि वे अपने सेवा काल में मेहनती और कार्य के प्रति ईमानदार रूप से समर्पित रहे।कार्यालय को हमेशा सुव्यवस्थित रखते थे। उन्हें मिलने वाले सभी सेवांत लाभ ससमय उपलब्ध करा दिया गया है। इनके सुखद भविष्य और परिवार की मंगलकामना की गयी। उनकी कर्तव्यपराणयता और लगनशीलता के कारण उनके सेवा विस्तार के लिए विभाग को लिखा गया है। अप्रैल माह में ही विभागीय स्तर से सेवाविस्तार की संभावना है। इस मौके पर  शंभुनाथ सिंह,अनिल गिरी रमन्जय कुमार सिंह, मो0 अफाक आलम, जी एन भटट्,अशोक कुमार, अमर कुमार ओझा आदि उपस्थित थे।आज 31 मार्च समाहरणालय सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के 59 कर्मी सेवानिवृत हुए । जिन्हें मिलने वाले सेंवात लाभों की समीक्षा अपर समाहर्ता आपदा एवं स्थापना उप समाहर्ता ने किया। शिक्षा विभाग के 22 अंचल कार्यालय, स्वास्थ विभाग, कार्य विभाग के कर्मी अपने डीडीओ के साथ उपस्थित थे। निदेश दिया गया कि सभी कर्मियों को सेवानिवृति के बाद मिलने वाली सेवांत लाभ को अविलंब एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करें। अनुपस्थित डीडीओ से स्पष्टिकरण पुछा गया।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading