भूमि विवाद में द’बंगों ने महिला को घर से खीं’चा फिर पेड़ से बां’धकर पी’टा

समस्तीपुर: जिले में महज छह धूर जमीन के लिए चल रहे विवाद को लेकर बुधवार शाम दबंगों ने 45 वर्षीय एक महिला को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। स्थानीय लोगों ने पीड़िता को गंभीर रूप से जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

महिला की पिटाई से संबंधित वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हो रहा वायरलयह मामला उजियारपुर थाना क्षेत्र के गांव डीह गांवपुर का है। गांव के वार्ड संंख्या-8 में रहने वाली जोगेश्वर प्रसाद सिंह की 45 वर्षीय पत्नी किरण देवी की भूमि विवाद के चलते बुधवार शाम दबंगों ने पेड़ से बांधकर पिटाई की। अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़िता ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद औद्योगिक कॉलेज के पास उसकी छह धुर जमीन है। फिलहाल उसमें मूंग की फसल उगा रखी है। औद्योगिक संस्थान के संचालक राजेंद्र प्रसाद उसकी छह धूर जमीन पर जबरन कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे थे। उस पर जमीन की रजिस्ट्री करने का दबाव भी बनाया। बुधवार दोपहर वह खेत पर गई तो देखा कि वहां मिट्टी की खुदाई की गई है, जिससे फसल भी बर्बाद हो गई है।

घर में घुसकर खींच और फिर बांधकर पीटा

पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो औद्योगिक संस्थान के संचालक समेत परिवार के अन्य लोगों ने पिटाई की। वह जान बचाकर अपने घर चली गई। इसके बाद चार-पांच लोग उसके घर आए और जबरन खींचकर औद्योगिक संस्थान ले गए। वहां पेड़ से बांधकर डंडे से पिटाई की। करीब तीन घंटे बाद स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे और बंधन मुक्त कराकर पास के ही एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। महिला का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading