पटना: पटना में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को अपराधियों ने गोली मार दी। अपराधियों ने उन्हें 3 गोली मार दी। गोली लगते प्रॉपर्टी डीलर जमीन पर गिर गए। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस लोगों ने मामले की जानकारी ले रही है।
घटना जक्कनपुर थाना अंतर्गत संजय मार्केट के पास की है। घायल प्रॉपर्टी डीलर की पहचान मुन्ना राय (50) के रूप में हुई। वह जक्कनपुर थाना अंतर्गत बिग्रहपुर के निवासी हैं। घटना की पुष्टि करते हुए जक्कनपुर थाना प्रभारी मनोरंजन भारती ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

आसपास के लोगों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मुन्ना राय आपने मार्केट के नजदीक पूजा करके लौट रहे थे। इसी क्रम में मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने मुन्ना राय पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मोटरसाइकिल से फरार हो गए । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए पटना के नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।